चरखी दादरी। गुरुग्राम के फरूख नगर में आयोजित होने वाली 17वीं राज्य स्तरीय महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 30 सितंबर को शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों की ट्रायल आयोजित की जाएगी। ट्रायल में चरखी दादरी जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। जिला बाक्सिंग संघ प्रधान मोहित साहू रानीला ने बताया कि इस दौरान तकनीकी अधिकारी के रूप में बाक्सिंग कोच ज्योति, दिलावार, कोच सुदेश तक्षक, जिला बाक्सिंग संघ सचिव राजेश तक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। प्रधान साहू ने बताया कि ट्रायल में चुने खिलाड़ी फरूखनगर में एक से तीन अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला चरखी दादरी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।