फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा
विज्ञापन

बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी पार्ट-2 के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर शुक्रवार को प्रशासन का पीला पंजा चल गया। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से करीब तीन एकड़ क्षेत्र में काटी गई इस कालोनी में सीवर लाइन व पेयजल पाइप लाइन को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल नेतृत्व में जेई प्रवीण व अरविंद और पटवारी जितेंद्र के साथ विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ जेसीबी की मदद से कार्रवाई की। टीम ने दो जेसीबी की मदद से यहां बनाए जा रहे रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया। साथ ही पाइप लाइन भी जगह-जगह से उखाड़ दी। जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल ने बताया कि ओमेक्स सिटी पार्ट-2 के पास करीब तीन एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी के रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है और पाइप लाइन उखाड़ी गई हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई अवैध कालोनियों के खिलाफ की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें