फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रोज में सीवरेज समस्या का समाधान न होने पर दी धरना की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। वार्ड 21 में ओवरफ्लो सीवरेज का दूषित पानी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गली में पानी जमाव होने रहने से लोगों का गली से गुजरना दूभर बना हुआ है, वहीं मच्छर पनपने से बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। समस्या समाधान के लिए कॉलोनीवासियों द्वारा कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होने से विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से लंबे समय से चल रही इस ओवरफ्लो सीवरेज समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
वार्ड 21 स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में पिछले दो माह से ओवरफ् लो सीवरेज का दूषित पानी गली में जमा है। दूषित पानी से घरों में दुर्गंध बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने गली से गुजरने के लिए दूषित पानी के बीचोबीच ईंट लगा रखी हैं ताकि लोग रास्ते से गुजर सके। कई बार तो इन ईंटों के जरिए गुजरते समय बुजुर्ग और छोटे बच्चों का संतुलन बिगड़ने से गिर कर घायल भी हो जाते हैं। वार्डवासियों द्वारा कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का स्थाई नहीं होने से विभाग के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी चंद्रसिंह, दुलीचंद, रामनिवास, कुलदीप, साधुराम आदि ने बताया कि लंबे समय से गली में सीवरेज का पानी जमा रहने से यहां मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं, जिससे बीमारियां बढ़ने का अंदेशा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए तैयार ही नहीं होते। वार्डवासियों का कहना है कि कॉलानी में रहना काफी मुश्किल बना हुआ है।
कर्मचारी कर रहे खानापूर्ति
कॉलोनीवासी हेमंत जांगड़ा, राजीव कुमार, हरेंद्र सिंह, सतेंद्र आदि ने बताया कि करीब 20 दिन पहले कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद दो कर्मचारी सीवरेज सिस्टम को ठीक करने के लिए आए थे, लेकिन उन्होंने केवल मेनहॉल में बांस की फट् टी से कचरा आगे धकेल दिया जिससेे इससे स्थाई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों पर कार्य के प्रति लापरवाही बरते का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



हमने घिकाड़ा रोड स्थित मेन सीवर लाइन की सफाई का कार्य शुरू करवा रखा है, ताकि गली मोहल्लों में ब्लॉक सीवरेज का पानी इसमें डाला जा सके। मेन लाइन की सफाई होने के बाद सीवरेज की सफाई करवा दी जाएगी।
-मुकेश कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें