फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारशाला का शुभारंभ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझू कलां में संस्कारशाला का शुभारंभ
विज्ञापन

चरखी दादरी।
कस्बा झोझू कलां में मदर प्राइड बचपन संस्कार शाला का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। मनोज शास्त्री ने हवन करवाया। इसमें मुख्य यजमान संस्था प्रबंधक समिति के निदेशक मास्टर रविंद्र बादल, मास्टर फूल सिंह कलाली, प्राचार्य सरित देवी ने हवन में पूर्णाहुति दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर रविंद्र सांगवान ने कहा कि भारतीय जीवन शैली में 16 संस्कारों से पूर्ण जीवन की चर्चा होती रही है। मदर प्राइड बचपन संस्कारशाला द्वारा बच्चों की शिक्षा के साथ संस्कारों को व्यवहारिक रूप दिया जाएगा। जब तक बचपन से ही संस्कारों का रोपण नहीं होगा तब तक सर्वगुण संपन्न नागरिक तैयार नहीं हो सकते हैं। प्राचार्या सरिता देवी ने अतिथियों को शॅाल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य , अजीत सिंह, राजकुमार, ओमबीर सिंह, डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, रामसिंह, संतू , सतीश, रणबीर रूदड़ौल, पूर्व सरपंच निर्मला, हवा सिंह, अधिवक्ता अजय, रामपत, रामस्वरूप, धर्मबीर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें