फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरती सर्दी में भी पानी की किल्लत झेल रहे बेरी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
ठिठुरती सर्दी के बावजूद धर्मनगरी बेरी के लोग पानी की किल्लत से दो चार हो रहे हैं। कभी नहर में पानी का न आना और कभी जलघर में ही समस्याओं के आने से कस्बे में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो रही है। अब अधिकारियों की माने तो दो दिनों तक पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी।
बता दें कि पिछले एक माह से बेरी के जलघर को सप्लाई देने वाली नहर में पानी की कमी के कारण लोग दिक्कत झेल रहे थे। वहीं जब नहर से जलघर में पानी पहुंचता तब अधिक प्रेशर होने के कारण कस्बे को पानी सप्लाई देने वाली मेन लाइन ही फट गई। लाइन के फटने से नए जलघर के पूरे जलघर में पानी ही पानी हो गया। यही नहीं जलघर में फैला यह पानी मोटर में भी जा घुसा और मोटर की वायरिंग तक इसकी चपेट में आ गई। अगर समय रहते इसे न संभाला जाता तो कोई बड़ा हादसा भी यहां हो सकता था। जलघर में पाइप लाइन के टूटन से कस्बे के छाज्याण और बैठाण पाना में पानी की सप्लाई बाधित रही। हालांकि इस पाईप लाइन की मरम्मत के लिए दिनभर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दिनभर काम कर इसे खोला और सोनीपत स्थित एक निजी वर्कशाप में भिजवा दिया। बावजूद इसके अगले एक दिन छाज्याण और बैठाण पाने की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नए जलघर अधिक प्रेशर होने के कारण कस्बे को पानी सप्लाई देने वाली मेन लाइन ही फट गई। लाइन के फटने से पूरे जलघर में पानी ही पानी हो गया। पाईप लाइन को खोलकर ठीक करवाने के लिए सोनीपत स्थित एक निजी वर्कशाप में भिजवा दिया। शुक्रवार दोपहर बाद पाइप को ठीक करवा कर पाना छाज्याण और बैठाण की सप्लाई को चालू करवा दिया जाएगा।
-प्रेम सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग बेरी।

ठिठुरती सर्दी में भी पानी की किल्लत झेल रहे बेरी के लोग
- कभी नहर में पानी की होती कमी तो कभी जलघर में रहती है समस्याएं
- अब टूटी पाईप लाईन, शुक्रवार दोपहर बाद शुरू होगी सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें