फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब नरमा को मुआवजा सूची में शामिल करने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हिमायती है। संगठन क्षेत्र के किसानों की लंबित मांगों और समस्याओं का तत्परता से हल करेगा। भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने मंगलवार को किसान सभा के पदाधिकारियों को संबोधित किया। किसान नेताओं ने भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी से उपमंडल के किसानों की सभी लंबित समस्याओं पर चर्चा की। किसानों ने बीमा योजना से वंचित किसानों की खराब नरमा को मुआवजा सूची में शामिल करने का ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने सभी मांगों को जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। बाढड़ा कैनाल विश्रामगृह में भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी से मुलाकात में अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण, सचिव रामपाल धारणी, पूर्व हलका अध्यक्ष नसीब सिंह कारीमोद, कप्तान बलबीर ताखर, अमर सिंह बाढड़ा, राजबीर हंसावास ने कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्र के खरीफ सीजन में बेमौसमी बरसात से प्रभावित नरमा को मुआवजा सूची में शामिल न करके केवल बैंकों द्वारा बीमा योजना में शामिल रकबे के मालिकों को ही मुआवजा देने पर विचार कर रहा है जो किसानों के लिए सही नहीं होगा। इसके अलावा उपमंडल बिजली कार्यालय में बिजली बिल वितरण व अदायगी के समय भी कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। किसानों को बकाया राशि पर सरचार्ज माफी का लाभ मिलना चाहिए। किसानों ने विधायक को बताया कि बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा भी मिल चुका है इसीलिए यहां पर एसडीओ के साथ कार्यकारी अभियंता की भी स्थायी तैनाती हो जाए तो किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि वे क्षेत्र के किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की हर मांग के साथ वे तत्परता से खड़े हैं और भाजपा शासनकाल में पहली बार सभी नहरों में पानी आया और किसानों की बिजली सरचार्ज जैसी योजनाओं से सबसे अधिक लाभ मिला है। विधायक ने कहा कि भूमि अधिग्रहण, ओलावृष्टि व आरक्षण के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। इस अवसर पर भाजयुमो नेता कर्मबीर नांधा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा, जोगेंद्र घसौला, मंगल सिंह गोपी, सरपंच सोम बिलावल, जयबीर काकड़ौली, जोगेंद्र मांढी, धोलिया मांढी, राजू बेरला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें