राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को
चरखी दादरी।
दादरी न्यायिक परिसर में नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रस्तुत किए जाने वाले मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक ही दिन पूरे देश में एक साथ किया जा रहा है। नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद नासिर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार और एसडीजेएम अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में बेंच लगाई जाएंगी। अधिवक्ता कुलवंत सिंह, मुकेश कुमार व धर्मराज न्यायिक अधिकारियों का सहयोग करेंगे।