फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम के खिलाड़ी को हराकर भविष्य ने बॉक्सिंग में जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
भविष्य ने बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

चरखी दादरी।
खेल महाकुंभ के तहत भिवानी नगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पर्धा में शहर के वार्ड 16 निवासी भविष्य श्योराण ने बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विजेता के वापस आने पर खेल प्रेमियों ने उसके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्य वक्ता नगर परिषद उप प्रधान दीपक उर्फ बबलू श्योराण ने भविष्य श्योराण को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विजेता के पिता रवि श्योराण ने बताया कि इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में भविष्य ओपन आयुवर्ग में शिरकत करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 91 किलोग्राम भारवर्ग में उसने गुरुग्राम के खिलाड़ी को हराते हुए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी एक बार नेशनल व छह बार स्टेट लेवल पर यह युवा स्वर्ण पदक जीत चुका है। विजेता को कुलदीप श्योराण, सोनू श्योराण, अमन, जतिन फौगाट, विकास, सोनू समसपुरिया, अनुराग, पवन धनखड़, बोबी श्योराण, भूपेश ढाका, परीक्षित नागवान सहित अन्य खेल प्रेमियों ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें