एसपी ने किया सीआईए-टू का गठन
चरखी दादरी (ब्यूरो)।
पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल ने जिले में सीआईए- टू टीम का गठन सोमवार को किया है। यह टीम लूट, डकैती, फिरौती व गैंगवार जैसी अपराधिक वारदातों पर नजर रखेगी। सीआईए-टू का मुख्यालय बाढड़ा उपमंडल में बनाया गया है ओर इसकी कमान एक गैरराजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है। सीआईए-टू में एसपी ने सात कर्मचारियों को नियुक्त किया है। एसपी सुनील दलाल ने बताया कि यह टीम सीआईए-वन इंचार्ज हितेंद्र दांगी की देखरेख में काम करेगी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराधिक वारदातों पर पूर्णतया लगाम लगाना ही पुलिस की प्राथमिकता है।