फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज की सड़क खस्ताहाल, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कॉलेज की सड़क खस्ताहाल, लोग बेहाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
एपीजे महिला कालेज को जाने वाली सड़क कंडम होने से कालेज विद्यार्थी और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। अब विभाग द्वारा यहां सड़क पर रोड़ी डालने पर लोगों के लिए आफत और बढ़ गई है। सड़क निर्माण के लिए डाली रोड़ियों से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। विभाग ने 10 दिन पहले रोड़ी तो डाल दी अब निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द ही सड़क निर्माण की गुहार लगाई है।
कबाड़ी मार्केट स्थित पंचनद चौक से एपीजे महिला कॉलेज की सड़क पिछले काफी से कंडम पड़ी है। विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 10 दिन पहले रोड़ी डलवाई है। रोड़ी डालने के बाद विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। स्थानीय निवासी रमेश, दीपक, राकेश, दयानंद, जोरावर और अनिल ने बताया कि विभाग ने पुरानी एवं जर्जर सड़क को बिना उखाड़े ही सड़क पर रोड़ी डाल दी। इससे अब रोड़ी उखड़कर हादसों का कारण बन रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालक प्रतिदिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं इसी सड़क से होकर कालेज जाती हैं लेकिन सड़क पर इन रोड़ियों के कारण छात्र-छात्राओं को आसपास की कालोनियों की गलियों से होकर गुजरना पड़ता है। चार पहिया वाहन चालकों को भी इस सड़क से गुजरना मुश्किल बना हुआ है। विभाग की अनदेखी के कारण लोगों के लिए समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द ही सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों की परेशानी उनकी ही जुबानी
सड़क पर रोड़ी डालकर विभाग ने लोगों के लिए समस्या पैदा कर दी है। पंचनद चौक से कॉलेज रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल बना हुआ है। इस सड़क की दूरी तय करने में दोगुना तक समय लग जाता है। पैदल चलने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। विभाग ने जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं करवाया तो लोगों का रोष और बढ़ जाएगा। - सुशील कुमार

पुरानी सड़क बिना उखाड़े ही सड़क पर रोड़ी डाल दी गई। पुरानी सड़क उखाड़े बिना कोरताल की सड़क की पकड़ नहीं बन पाती जिसके कारण वह कुछ समय में ही दोबारा कंडम हो जाएगी। सड़क पर डाली गई रोड़ियों के कारण दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन नहीं बन पाता । प्रतिदिन चार-पांच दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। - राजेश

चार पहिया वाहन चालकों को भी सड़क पर डाली रोड़ियों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं। सड़क पर रोड़ी के कारण इंजन तक नुकसान पहुंच जाता है। इस सड़क का जल्द ही निर्माण करवाया जाए ताकि परेशानी से छुटकारा मिल सके। - राकेश
विज्ञापन


पंचनद चौक से कॉलेज को जाने वाली यह सड़क पिछले काफी समय से कंडम है लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब रोड़ी डालने से और ज्यादा परेशानी बढ़ गई है। विभाग रोड़ी डालकर मौन हो गया। विभाग को जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा देना चाहिए। - राजपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें