फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति : 3.20 लाख के साथ अनीता ने जीता सबका दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति : 3.20 लाख के साथ अनीता ने जीता सबका दिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
किस्मत का साथ मिले तो धनवर्षा का खेल कहे जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में चरखी दादरी निवासी अनीता कुमारी ने शुक्रवार को 3.20 लाख रुपये की धनराशि जीती। खेल के छठे पड़ाव पर आकर वो 6.40 लाख रुपये के प्रश्न का गलत उत्तर दे बैठीं। इस प्रकार उनको गेम से बाहर होना पड़ा। हालांकि इससे पहले उन्होंने 3.20 लाख रुपये की धनराशि घर ले जाना निश्चित कर लिया। यह राशि जीतने पर भी अनीता काफी उत्साहित नजर आईं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि घर पहुंचकर अब उसे पहले की तरह आस-पड़ोस के लोगों के ताने नहीं सुनने पड़ेंगे। अनीता वर्ष 2012 में भी केबीसी की हॉट सीट तक पहुंची थी लेकिन इस दौरान वे कोई धनराशि नहीं जीत पाई थीं। इसका मलाल पांच साल बाद शुक्रवार को केबीसी सेट की हॉट सीट पर झलका। भले ही अनीता अच्छी खासी करोड़ों की राशि यहां से न ले जा सकी हों लेकिन उन्होंने अपने जीवन के किस्सों से बॉलीवुड की शान माने जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। शुरुआती पड़ाव में तो अमिताभ बच्चन उनके बेबाकी से प्रश्नों के उत्तर देने से हैरान रह गए और उन्होंने अनीता के खेेल को अद्भुत करार दे दिया।
चरखी दादरी निवासी अनीता कुमारी बुधवार को हॉट सीट तक पहुंच गई थी लेकिन हूटर बजने के चलते वो खेल शुरू नहीं कर पाई थी। वहीं, अनीता कुमारी के अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलने की चर्चाएं दिन चली। अनीता ने गेम का पहला पड़ाव वीरवार को पहले प्रश्न का सही उत्तर देकर पार किया। दस हजार के पांचवें प्रश्न में पहली लाइफ लाइन (ऑडिएनश पोल) इस्तेमाल की। इस सवाल का ऑडिएनश से सही जवाब देकर उन्हें दस हजार की राशि जीतवा दी। दूसरी लाइफ लाइन 40 हजार के प्रश्न में प्रयोग की। इससे पहले खेल के दौरान जब अनीता ने अपनी कमजोर याददाश्त के किस्से अमिताभ बच्चन को बताए तो वो हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। अनीता के साथ उनके पति धर्मवीर भी उनके साथ केबीसी के सेट पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली दफा धनराशि न जीत पाने का मलाल भी अनीता ने इस बार केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन के सामने सबसे साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछली दफा वह वर्ष 2012 में केबीसी के सेट पर आई थीं लेकिन कोई इनामी राशि जीतकर नहीं जा सकी। अनीता ने बताया कि इसके चलते आस-पड़ोस के लोगों ने उसे खूब ताने भी दिए और इस बार यहां से धनराशि जीतकर जाने की उसकी सबसे बड़ी ख्वाहिश थी। उन्होंने बताया कि 3.20 लाख रुपये की राशि जीतने के बाद वह घर जाकर बोल सकेंगी कि वह केबीसी के सेट से कुछ जीतकर लौटी हैं, पिछली बार की तरह खाली हाथ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें