फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबौदा में डेरे का चर्चा घर दोपहर बाद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़/बादली।
गांव डाबोदा कलां स्थित डेरा सच्चा सौदा के चर्चा घर में पूरी तरह से शांति बनी रही। हालांकि प्रशासन की नजर सुबह से डेरा सच्चा के भवन पर लगी थी। शुक्रवार की सुबह डेरे भवन में 21 महिलाएं और 6 पुरुष मौजूद थे। दोपहर एक बजे तक सभी अनुयायी चर्चा घर में रहे। पंचकूला में सीबीआई कोर्ट के फैसले आने से पहले ही सभी अनुयायी डेरे के चर्चा घर को छोड़कर चले गए। अनुयायी प्रशासनिक टीम को भवन की चाबी भी सौंप गए।
तहसीलदार कंवल सिंह के अनुसार गांव डाबोदा कलां में 8 कनाल जमीन पर शेड बनाकर चर्चा घर बनाया हुआ है। चर्चा घर का इंचार्ज भी बहादुरगढ़ टीम को सौंपा गया है, लेकिन शुक्रवार को चर्चा में किसी भी अनुयायी ने भाग नहीं लिया और दोपहर को चर्चा घर को खाली कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर बादली में जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। तहसीलदार यादव ने बुधवार को पटवारियों को अपने सर्कल की जिम्मेवारियां और ड्यूटियां लगाई थी। जिस पर कुछ पटवारी जहां सर्कल पर ड्यूटियां करते नजर आए। जबकि बादली में सर्कल इंचार्ज के तौर पर नियुक्त पटवारी कहीं भी दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादली में नियुक्त सर्कल इंचार्ज एवं पटवारी संघ के प्रधान सुभाष पटवारी ने बताया कि वह किसी काम की वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ गया, जिसके चलते वह बादली सर्कल नहीं पहुंच पाए। जब ड्यूटि मजिस्ट्रेट तहसीलदार कंवल सिंह सेे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पटवारियों को अपने-अपने सर्कल में रहते हुए गांव के नंबरदारों, सामाजिक लोगों के संपर्क में रहने के साथ-साथ हर गतिविधि पर नजर रखने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने स्वयं ड्यूटि मजिस्ट्रेट के तौर पर स्थिति का जायजा लिया। ऐसे में बादली के पटवारी की तरफ से ड्यूटि में लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें