फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़
गांव बामनोली के सरपंच अनूप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू किया है। हत्या के कारणों के खुलासे के लिए पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डीएसपी भगतराम ने बताया कि सरपंच अनूप की हत्या के दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। तीन टीमें जांच में लगी हुई थी। इसी कड़ी में जब अपराध शाखा पुलिस (सीआईए) में तैनात एएसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में एक टीम जब लाइनपार क्षेत्र में गश्त पर थी तो एक सूचना पर टीम बराही रोड रेलवे फाटक के पास पहुंची। वहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके पास से 315 बोर का हथियार व कारतूस बरामद हुआ। उसने अपनी पहचान ललित निवासी आसौदा बताई।
विज्ञापन

डीएसपी भगतराम ने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी ललित ने प्राथमिक पूछताछ में गांव बामनोली के सरपंच की हत्या का खुलासा किया। आरोपी ने एक गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि वह राजीव उर्फ काला गिरोह का सदस्य है। 2 जून को हुई बामनोली के सरपंच अनूप की हत्या की वारदात में शामिल था। उसने बताया कि पूर्व योजना के अनुसार सुरेंद्र निवासी बामनोली व लीला निवासी कलाहवड़ के साथ मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया था।
ऐेसे की थी हत्या
पूर्व योजना के अनुसार सुरेंद्र व लीला के साथ मिलकर वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव बामनोली के खेतों में पहुंचे। जहां से अनूप सरपंच आता-जाता था। वह कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल को लेकर तैयार खड़ा हो गया। भट्ठे की तरफ से एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। जिसे सुरेंद्र ने इशारा करके रुकवाया। गाड़ी के शीशे खुले हुए थे। सुरेंद्र ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और लीला ने दूसरी तरफ से सरपंच को गोली मार दी। वारदात के पश्चात वह तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे।
सीआईए प्रभारी सोनू सिंह मलिक ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी लीला व सुरेंद्र को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये है मामला
2 जून की शाम करीब छह बजे गांव बामनोली के सरपंच की उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने ईंट भट्ठे से घर लौट रहे थे। उनके सिर, छाती व पेट में गोली लगी थी। हत्यारोपियों के खिलाफ लाइनपार पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की परेशानी बढ़ रही थी। गत दिनों सरपंच एसोसिएशन के सरपंचों ने भी झज्जर में सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया था।
---फोटो 6 : सीआईए टीम की गिरफ्त में हत्या का आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें