फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल पदयात्रा को लेकर गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पदयात्रा के लिए गांवों में किया जनसंपर्क
विज्ञापन

बौंद कलां।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव अजीत सिंह फौगाट ने 18 जून से शुरू होने वाली किसान बचाओ, भाईचारा बचाओ सद्भावना पैदल पदयात्रा को लेकर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आब्जर्वर ईश्वर तंवर व सुरेंद्र दलाल ने इसे लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। अजीत सिंह फौगाट ने अपने समर्थकों के साथ झींझर, खातीवास, निमड़ी मालपोष, उण, सांजरवास फौगाट गांवों आदि का दौरा कर न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान बचाओ, भाईचारा बचाओ सद्भावना पैदल पदयात्रा के जरिए पूरे प्रदेश के किसानों की आवाज को बुलंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज चारों तरफ से कर्जे के जाल में घिरा किसान जब अपने हकों की आवाज को उठाने के लिए कदम उठाता है तो केंद्र सरकार उसकी समस्याओं को हल करने की बजाय निहत्थे भूमि पुत्रों पर लाठियां व गोलियां बरसाती है। वर्तमान केंद्र सरकार लाठी व गोली के दम पर किसानों की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है जिसे देश कभी सहन नहीं कर सकता। इस अवसर पर उनके साथ नरेंद्र बलौदा, संगीता फौगाट, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हैप्पी अटेला, सुनील फौगाट, प्रमोद सांगवान , अंकित श्योराण, पवित्र सिवाच, गणेश शर्मा, सुरेश पूनिया, वीर सांगवान, विवेक सांगवान, नरेंद्र पंडित , रविंद्र कादयान, प्रदीप फौगाट समसपुर, पूर्व सरपंच कृष्ण, सतबीर रासीवास, सतीश सांगवान, परमजीत, अनिल, जोगेंद्र चरखी, सुनील फौगाट, प्रमोद सांगवान, दिनेश शर्मा, पवित्र, पवन भागेश्वरी, बिल्लू अचीना, मंजीत, रामभगत, सोमबीर लोहरवाड़ा, पूर्व सरपंच कृष्ण, सुरेंद्र, मीर सिंह, सुरेश, बिजेंद्र, ढिल्लू, युद्धवीर, सुखबीर, प्रदीप, राजपाल समसपुर, वेद प्रकाश झींझर, संजय, रामधारी झींझर, गजेंद्र परमार बौंद, जयभगवान, सहदेव गुर्जर मालपोष, संदीप बिगोवा इत्यादि उनके साथ थे।
विज्ञापन

फोटो 29 कांग्रेस नेता गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें