फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिविर में 70 दिव्यांग बच्चों की हुई जांच

Fri, 08 Dec 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों की जांच के लिए शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 70 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह और डीपीसी विनोद लांबा ने संयुक्त रूप से किया। डीपीसी ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के पुराने सर्टिफिकेट का नवीनीकरण व अन्य का स्वास्थ्य जांच कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने का कार्य किया गया, जिससे भविष्य में बच्चों को बस व ट्रेन यात्रा के फ्री पास के साथ ही पेंशन आदि की सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने की योजना के अंतर्गत सहायक उपकरणों की व्यवस्था, सर्जरी की व्यवस्था एवं निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इन बच्चों को जरूरत अनुसार व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण की व्यवस्था भी जरूरत अनुसार प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग का भी प्रावधान किया गया है, जिससे उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव न पड़े। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी दिव्यांग बच्चा सरकारी स्कूलों में पढ़ता है तो उसके अभिभावक विद्यालय जाकर जरूरी दस्तावेज के साथ दिव्यांग सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

बिजली की नहीं मिली सुविधा, इंतजार करते रहे कर्मी
कैंप में आने वाले बच्चों को उपकरण मिल सके, इसलिए कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। कंपनी के प्रतिनिधि भी अपने लैपटॉप, प्रिंटर लेकर पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक इनको चालू करने के लिए लाइट की सुविधा नहीं मिल सकी। बाद में एक्सटेंशन बोर्ड लाकर काम शुरू कराया गया, लेकिन तब तक बच्चों के परिजन इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें