फोटो 81: भारत विकास परिषद के सदस्यों ने लगाए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे। स्रोत समिति
- फोटो : अपने कक्ष में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम।
बहादुरगढ़। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा ने सेक्टर-6 स्थित पार्क में पेड़ों पर 70 पानी के सकोरे लटकाकर पानी भरा गया। परिषद सदस्यों ने नियमित रूप से इन सकोरों में पानी भरने का भी संकल्प लिया है।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष मुरारी गोयल और सचिव नीरज गर्ग ने कहा कि बढ़ती गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में समाज का दायित्व बनता है कि वह बेजुबान जीवों की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्य लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
परिषद के प्रांतीय संरक्षक पवन जैन और जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने विवेकानंद शाखा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। इस अवसर पर अशोक गोयल, रजनीश भारद्वाज, चंचल गर्ग, राहुल सिंघल, हिमांशु जैन, कपिल गोयल, घनश्याम गुप्ता, अनिल शर्मा, सुरेंद्र गर्ग, हैप्पी, किशोरी लाल, दर्पण अग्रवाल, संजय शर्मा और आजाद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।