फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसमान से बरस रही आग, तापमान 44 डिग्री पर

Fri, 22 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 83 : वीरवार को निकली तेज धूप में बच्चों को स्कूल से लेकर जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मई की भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालत यह रही कि दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवा चलती रही जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। वीरवार को दोपहर के समय 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक सड़कें सूनी नजर आने लगीं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल का कहना है कि तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है। इसलिए अधिक मात्रा में पानी, छाछ और तरल पदार्थ लेते रहना जरूरी है। स्कूलों से लौटने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी गर्मी का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ रहा है। लोग सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें