फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी को लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर लूटे 63 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 71ए पर सिलानी बाईपास के पास से एक कार में लिफ्ट लेकर सवार हुए कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर व हथियारों के बल पर 63 हजार रुपये लूट लिए। युवकों ने कर्मचारी को घायल अवस्था में रेवाड़ी जिले के कोसली के पास छोड़ दिया और वे फरार हो गए। घटना की जानकारी उसने झज्जर पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनों जिलों में नाकाबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। लेकिन वीरवार की शाम तक पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कड़ौधा गांव निवासी कृष्ण पुत्र सतवीर रेवाड़ी जिला के ढ़ाणी बावल में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह हर रोज की तरह रेवाड़ी रोड सिलानी बाईपास के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी और लिफ्ट देने की बात कही तो कृष्ण कार में बैठ गया। उसने पुलिस को बताया कि इसी दौरान गांव गिजाडौद के नजदीक कार सवार युवकों ने उससे 60 हजार रुपये छीन लिए। युवकों ने पिस्तौल की बट मार कर उसे घायल कर दिया और उसके बाद मारपीट करते हुए उसे रेवाड़ी जिले के कोसली ले गए। जहां से उसके एटीएम से युवकों ने तीन हजार रुपये निकलवा लिए। राशि निकलवाने के बाद वे कोसली से बाहर आकर सड़क के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत के बाद चार अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बावल की कंपनी में काम करने वाले युवक ने उसके साथ मारपीट कर 63 हजार रुपये लूटने की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें