फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन अभियान: 747 वाहन जांचे, छह सट्टा खाइवाल और तीन अवैध शराब बेचते पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिला पुलिस ने सोमवार रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान 22 जगहों पर नाकाबंदी कर 747 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध शराब व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। इनके खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी व जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 161 सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान भी चलाया।
पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी ने बताया कि सोमवार रात दस से लेकर मंगलवार सुबह चार बजे तक जिला पुलिस की टीमों ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी गहनता से जांच की गई। स्मिति चौधरी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज व पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देशो के तहत स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान दौरान जिला में 22 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई। डोमिनेशन के दौरान करीब 747 वाहनो की जांच की गई। मोटरवाहन अधिनियम के नियमों की उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान किए गए। डोमिनेशन के दौरान 27 लोगों के पर्चा अजनबी काटे गए।

28 बोतल अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
अभियान के दौरान जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को अवैध शराब सहित काबू किया है। इनके पास से 28 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि डाढ़ी बाणा निवासी सतबीर से 11 बोतल देशी शराब, पिचोपा निवासी सुखबीर से आठ बोतल देसी शराब व बिलावल निवासी अशोक से नौ बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


छह सट्टा खाइवाल काबू, 10645 रुपये बरामद
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से छह सट्टा खाइवाल भी पकड़े। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर से जतिन, महिपाल, सचिन उर्फ कालू, रविंद्र उर्फ बानिया व रमेश को गिरफ्तार किया गया। वहीं कलियाणा गांव से सरूप सिंह नामक खाइवाल को पुलिस टीम ने काबू किया। इन सभी के पास से 10645 रुपये की नकदी बरामद हुई और इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें