फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनावों में जीत पर विधायक के साथ समर्थकों ने खुशी मनार्ई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। मेयर चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी की अगुवाई में कस्बे के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने दावा किया कि इन नतीजों ने कांग्रेस और इनेलो नेताओं की बोलती बंद कर दी है
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बधाई कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि देश व प्रदेश में पहली बार पारदर्शी शासन चल रहा है और हरियाणा की जनता जनता समय -समय पर भाजपा की हौसला आफजाई कर भाजपा की पीठ थपथपाने का कमा करती है। छोटी सरकार के रुप में पानीपत, करनाल, हिसार, रोहतक व यमुनानगर के चुनाव परिणाम में भाजपा सभी मेयर अब तक के सबसे बड़े रिकार्ड अंतर से चुनाव जीत कर नया कीर्तिमान बनाने में कामयाब रहे। भाजपा सरकार ने शहरों से प्रॉपर्टी डीलरों की दुकान बंद करने के अलावा गरीब परिवारों की रसोई तक एलपीजी गैस सेवा शुरू की। बिजली- पानी सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई। इससे पहले शहरों के गरीब परिवारों को सुविधाएं देने की बजाए उनका शोषण किया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने सभी शहरों के घर- घर जाकर वोट मांगे और काम के आधार पर भाजपा सभी सीटों पर विजयी रही। उन्होंने इस जीत का श्रेय केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों को दिया। इस अवसर पर चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, सरपंच एसोसिएशन हलका अध्यक्ष सूबे सिंह, मुनेश, सुखबीर, सुरेश, योगेश, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, मंजीत पहलवान, प्रदीप शर्मा, अभिजीत सांगवान, लीला मैहड़ा, मंगल सिंह, रणधीर शर्मा, जयबीर ठेकेदार, धोलिया मांढ़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें