फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुड़ानी गांव में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। गांव खुड्डन की कई एकड़ भूमि में जलभराव होने व एक किसान द्वारा कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जिले के ही गांव छुड़ानी में भी खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर किसान संगठनों की नाराजगी ने प्रशासन के सामने एक और समस्या खड़ी कर दी है। इसी समस्या को लेकर यहां के किसानों के बुलावे पर वीरवार को कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि यहां गांव छुड़ानी पहुंचे और खेतों में पैदा हो रही जलभराव की समस्या का मौका-मुआयना किया। बाद में इन किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यहां पर न सिर्फ शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बल्कि अपने हाथों में काले झंडे लहराकर विरोध भी प्रकट किया।
विज्ञापन

किसान संगठनों में अखिल हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य संघर्ष समिति के किसान नेता प्रदीप धनखड़, डाक्टर शमशेर सिंह भूमि बचाओ संघर्ष समिति से शमशेर सिंह राणा आदि प्रमुख रहे। जलभराव की स्थिति का अवलोकन करने के बाद इन किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि गांव छुड़ानी महान क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग का गांव है। लेकिन यहां पिछले चालीस सालों से ड्रेन निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। इस ड्रेन का संपर्क 8 नम्बर ड्रेन से होना था। इस मामले में संबंधित सिंचाई विभाग लापरवाही का परिचय दे रहा है। इस ड्रेन का निर्माण न होने की वजह से हर साल गांव की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब जाती है। किसानों की फसलें लगातार तबाह हो रही हैं। गांव से सरपंच सतपाल सिंह ने भी ग्राम पंचायत की तरफ से सरकार के पास जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रस्ताव भेजे है। यहां तक की कृषि मंत्री से भी कई बार मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें