अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर में बनने वाले नए रेस्ट हाउस के निर्माण के लिए एडमिस्ट्रिेटिव परमिशन मिल गई है। अब टेक्निकल परमिशन नहीं मिलने की वजह से इसका काम रुका हुआ है। ऐसे में रेस्ट हाउस के निर्माण का कार्य अटका पड़ा है। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ का बजट खर्च होना है। इस समय शहर में अंग्रेजों के जमाने का रेस्ट हाउस बना हुआ है। इस रेस्ट हाउस का भवन छोटा पड़ता है। अब चरखी दादरी जिला बनने पर रेस्ट हाउस से जुड़ी जरूरतें भी बढ़ गई हैं। मौजूद रेस्ट हाउस फिलहाल अच्छी स्थिति में है लेकिन पर्याप्त जगह के अभाव में यहां दिक्कतें रहती हैं। आमतौर पर वीआईपी और अन्य संगठनों की रेस्ट हाउस परिसर में मीटिंग भी होती है। अचानक मौसम खराब होने की स्थिति में पर्याप्त लोगों के यहां बैठने की जगह भी नहीं है। जिले में नए रेस्ट हाउस निर्माण की जरूरत लंबे समय से चली आ रही है। अब जिला बन जाने पर तो इसकी जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। इसे देखकर पीडब्ल्यूडी ने रेस्ट हाउस के लिए नए भवन निर्माण की जरूरत बताकर सरकार को प्रपोजल भेजा था जिसे सरकार नेे नि:संकोच इसे मंजूरी दे दी। रेस्ट हाउस निर्माण के लिए प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। अब इसके लिए टेक्निकल परमिशन मिलना बाकी है। टेक्निकल परमिशन मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 14 करोड़ का बजट खर्च होना है। राशि मंजूर हो चुकी है। नए रेस्ट हाउस का निर्माण होने पर सामाजिक संगठनों को भी विशेष तौर पर फायदा हो सकेगा। यहां सभी प्रकार की बैठकें और अन्य कार्यक्रम भी आसानी से हो सकेंगे।
मौजूदा पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन की जगह बनेगा
यह नया रेस्ट हाउस मौजूदा पीडब्ल्यूडी भवन की जगह बनना है। रेस्ट हाउस अब आधुनिक नक्शे के रूप में बनेगा। इसके लिए ड्राइंग व अन्य कागज प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौजूदा पीडब्ल्यूडी कार्यालय का भवन कई दशक पुराना है। इस पुराने भवन को अब तोड़कर यहां नए रेस्ट हाउस भवन का निर्माण होना है।
जल्द ही यह टेक्निकल परमिशन मिल जाएगी। इसके लिए बजट राशि मंजूर हो चुकी है। यह परमिशन मिलते ही निर्माण के लिए अगली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। - लोकेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी