बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या नीलम श्योराण की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय मयूरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन दिवस पर महाविद्यालय दुजाना के सेवानिवृत्त प्राचार्य जोगेंद्र सिंह अहलावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा पौधरोपण कर किया गया। उसके बाद प्राचार्य नीलम श्योराण व मुख्य अतिथि जोगिन्द्र सिंह अहलावत के कर-कमलों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन डॉ. सीमा धनखड व डॉ. अनिता सिंह द्वारा किया गया। सभी प्रकार की प्रतियोगिताएं डॉ. अनीता व सहयोगी डॉ. सीमा धनखड़ व अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में करवाई गई। विद्यार्थियों ने समूह गीत, एकल गीत, एकल नृत्य, हिन्दी व हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। हिंदी कविता-पाठ प्रतियोगिता में सोनू ने प्रथम, पवन ने द्वितीय व आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी कविता-पाठ प्रतियोगिता में सोनू ने प्रथम, पवन ने द्वितीय व विजयलक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गीत प्रतियोगिता में पवन ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय व स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अंशु ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय व नवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी एकल नृत्य प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।