फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनीरवास में ग्रामीणों के साथ एसपी ने लगाई साईकिल रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। धनीरवास गांव में रात्रि ठहराव की सुबह प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। एसपी पंकज नैन ने भी साइकिल रेस में हिस्सा लिया। एसपी को रेस में हिस्सा लेते देख सीटीएम व डीएसओ सत्यदेव मलिक भी इसमें शामिल हुए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से निकाली गई साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल अच्छा व्यायाम है बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ाया मिलता है। उपायुक्त ने स्कूली बच्चों की स्वच्छता जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाई।

मटका दौड़ और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई
डीसी सोनल गोयल की साल्हावास खंड के गांव धनीरवास में वीरवार की सांय की गई एक अपील सामाजिक बदलाव में अहम पहल बनी। शुक्रवार की सुबह गांव की महिलाएं पर्दा प्रथा से दूर हटते स्वयं विभिन्न खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में भागीदार बनी। जिला प्रशासन के रात्रि ठहराव-प्रशासनिक शिविर का समापन शुक्रवार की सुबह महिलाओं की रस्साकशी व मटका दौड़ व पुरुषों की साइकिल रैली के साथ हुआ।
विज्ञापन


बच्चों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
उपायुक्त सोनल गोयल की पहल पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्कूली बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली भी निकाली। गांव के राजकीय विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर रैली में भागीदारी की। स्कूली बच्चों की रैली गांव की प्रमुख गलियों से गुजरी। बच्चों ने स्वच्छता को लेकर स्लोगन लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


महिलाओं ने की नई पहल की सराहना
उपायुक्त सोनल गोयल की पर्दा प्रथा छोड़ने की अपील से धनीरवार की शीला, सोमवती, मंजू, सरिता, पूजा आदि महिलाएं बेहद प्रभावित नजर आईं। उन्होंने कहा कि गांव में बदलाव में उपायुक्त की बात बड़ी अहम साबित हुई है। गांव में सुबह आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी करना भी अच्छा अनुभव रहा। पहली बार हुए आयोजन की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। गोदभराई, कन्या के जन्म पर सम्मान मिलने की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। इस अवसर पर एसडीएम विजय सिंह, सीटीएम अश्वनी कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सत्यदेव मलिक, बीडीपीओ इकबाल सिंह राठी, तहसीलदार मुख्त्यार सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व सरपंच कर्मजीत सहित ग्राम पंचायत के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें