फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर की सड़कें व गलियां जलमग्न, खेतों में धान की फसल बिछी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह जमकर बदरा बरसे। बाढड़ा उपमंडल में 71 एमएम और दादरी शहर में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते सड़कों और गलियों पर जलभराव हो गया। वहीं, खेतों में पकी धान और बाजरे की फसल बिछने से नुकसान की संभावना है। बारिश के चलते शहर की ठप सीवरेज व्यवस्था की पोल खुल गई और घंटों बाद भी सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसके चलते शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सड़कों पर ट्रैफिक रेंगकर चलता नजर आया। हालांकि बारिश के बीच पुलिस कर्मी चौराहों पर तैनात रहे और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मोटरों और पंप सेट के जरिए शहर से पानी निकासी की कवायद में जुटे थे। जिले में शनिवार को दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। चरखी दादरी में 30 एमएम और बाढड़ा उपमंडल में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से जलभराव होने पर शहर की सीवरेज व्यवस्था भी ठप हो गई। पानी निकासी के लिए बनाए नाले ओवरफ्लो होते नजर आए। इसके चलते शहर से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मेन बाजारों में सड़कों पर बारिश का पानी जमा है। बारिश से खरीफ की कई फसलों मेें नुकसान तो कई फसलों में काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। शहर की सीवरेज व्यवस्था पटरी पर न होने की वजह से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। शहर के दिल्ली बाईपास एसटीपी की मोटरों से नियमित रूप से पानी का उठान नहीं होने की वजह से शहर की सीवरेज लाइन ठप बनी रहती है। पानी की निकासी नहीं हो पाती। शनिवार को हुई 30 एमएम बारिश से शहर में नाले भी रुक गए और सीवर लाइन भी बैक मारने लगी जिससे गलियों व सड़कों पर दूषित पानी जमा हो गया। शहर में शनिवार सुबह आठ बजे तक 22 एमएम और उसके बाद आठ एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


यहां रही जलभराव की स्थिति
शहर के रोहतक रोड, परशुराम चौक, तिकोना पार्क, जांगड़ा मार्केट, बस स्टैंड कार्यशाला, नगर परिषद कार्यालय, पुरानी एलआईसी वाली, दिल्ली रोड, ढाणी ओवरब्रिज क्षेत्र में पानी का जमाव बना हुआ हैै। बाजारों में दुकानदारों और आम लोगों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।

बाढड़ा में सुबह हुई झमाझम बारिश
जिले के बाढड़ा क्षेत्र में कुल 71 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सुबह आठ बजे तक 66 एमएम व बाद में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले के बौंद कलां ,झोझू कलां खंडों में भी बारिश हुई है। बारिश से अगेती कपास की फसलों में नुकसान पहुंचने की संभावना है। वहीं ग्वार, ज्वार व बाजरा की पछेती फसलों में फायदा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश से गांवों में बढ़ी परेशानी
बारिश से गांव इमलोटा, मिसरी, जयश्री आदि गांवों में भारी मात्रा में जलभराव होने से फसलों में नुकसान हुआ है। गांव इमलोटा में इस समय करीब 500 एकड़ धान की फसल पानी में डूबी है। धान की फसल में काफी नुकसान हो रहा है। वहीं गांव मिसरी में भी जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। गांव मिसरी के ग्रामीण पिछले दिनों प्रशासन को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें