बौंदकलां। दादूपंथी बाबा हरदयाल दास धाम पर मेले में आयोजित दंगल में 15 हजार रुपये की कुश्ती सुमित झाड़ली और सुनील छारा के बीच हुई। इसमें सुनील छारा ने सुमित को पटकनी देकर मुकाबला अपने नाम किया।
मेले में 10 हजार रुपये की कुश्ती दीपक और जतिन पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने काफी जोर आजमाइश की लेकिन दोनों पहलवान बराबर रहे। दस हजार की दूसरी कुश्ती अशोक बामला व जितेंद्र मानहेरू के बीच हुई। इसमें दोनों पहलवानों के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। 10 हजार रुपये की तीसरी कुश्ती सोनू और रवि पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा के बीच हुई। इसमें सोनू पहलवान विजेता रहा।
दंगल के दौरान 8100-8100 रुपये की दो कुश्ती करवाई गई। इसमें पहली कुश्ती मनीष ढाणी टिकान और अशोक बामला के बीच हुई। काफी दाव पेंच के बाद भी कुश्ती बराबरी पर रही। दूसरी कुश्ती दीपक और संजय पहलवान के बीच हुई। इसमें संजय पहलवान ने मुकाबला अपने नाम किया। तीसरी कुश्ती 6100 रुपये की करवाई गई और यह कुश्ती हैप्पी गोधड़ी और अमित रोहतक के बीच हुई। इसमें पहलवान अमित ने हैप्पी को दांव लगाकर चित कर दिया। पांच हजार रुपये की कुश्ती कुलदीप गुढान और सोनू गोधड़ी के बीच हुई जिसमें कुलदीप गुडान ने कुश्ती अपने नाम की। विजेता पहलवानों को बाबा हरदयाल दास मेला प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों व सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह ने इनाम की राशि देकर सम्मानित किया।