फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच से मारपीट के मामले में तीन पर छीनाझपटी और एससी एसटी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंच से मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव खेड़ी जसोर के सरपंच का सोमवार की रात गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में सरपंच जख्मी हो गया। घायल सरपंच ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने, रुपये छीनने, जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। सरपंच की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एसएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी जसोर के सरपंच अनिल कुमार ने कहा है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे वह और उसका भतीजा अमित गांव के ही शशि को रुपये देने जा रहे थे। उसे सूचना मिली कि शशि गांव की चौपाल में मौजूद है। फिर वे दोनों चौपाल में गए तो शशि नहीं मिला। चौपाल में गांव के निवासी बलराज, विकास व मंजीत मौजूद थे। बलराज ने उससे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पुकारा। विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद अन्य दोनों ने भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उन्होंने उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। इसी दौरान शोर सुनकर वहां से गुजर रहा उसका भाई चौपाल में आया और बीच बचाव किया तो उसे व भतीजे अमित को छोड़ा गया। इसके बाद तीनों ने उससे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें