फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबर: लघु सचिवालय में ही होगा अब मेडिकल, नहीं जाना पड़ेगा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर: अब लघु सचिवालय में ही होगा मेडिकल
विज्ञापन

बेरी। अब ड्राइविंग व कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए करवाए जाने वाले मेडिकल के लिए लोगों को अस्पताल के चक्कर नही काटने होंगे। क्योंकि बेरी के लघु सचिवालय में ही रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा एक टीम को मेडिकल करने के लिए बैठा दिया गया है। जिससे लोगों का समय भी बचेगा और जल्द ही काम हो जाएगा। बता दें कि ड्राइविंग व कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए पहले लोगों को लघुसचिवालय से फाइल तैयार करवानी पड़ती थी और उसके बाद बेरी के नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाना पड़ता था। जिससे लाइसेंस बनवाने के लिए कई चक्कर काटने पड़ते थे और अब लघुसचिवालय मे ही फाइल तैयार की जाएगी और वहीं मेडिकल करवा कर फाइल को जमा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों के समय की बचत होगी और काम भी जल्द होगा।

सप्ताह के मंगलवार को होगा मेडिकल
बता दे कि लाइसेंस बनवाने के लिए लघुसचिवालय में सप्ताह के मंगलवार को मेडिकल के निर्धारित किया गया है और मेडिकल होने के बाद वहीं लघुसचिवालय में ही फाइल जमा हो जाएगी और लोगों को इधर-उधर नही भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्राइविंग व कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के मेडिकल करवाने के लिए लोगों को अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे और अब लघुसचिवालय में ही मेडिकल की सुविधा शुरू करवा दी गई है, रेडक्रास की यह टीम सप्ताह के मंगलवार को बैठेगी और लाइसेंस बनवाने वाले लोगों को मेडिकल करेगी। जिससें आमजन को फायदा होगा, अस्पताल के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।
- त्रिलोकचंद, एसडीएम बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें