फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को होगा गंगा सत्याग्रह मार्च, पीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आमरण अनशन कर रहे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के समर्थन में आए राजेंद्र यादव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए आमरण अनशन कर रहे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का जीवन राष्ट्र के लिए अनमोल है। गंगा व प्रोफेसर जीडी अग्रवाल की रक्षा की अपील के साथ जल बिरादरी संयोजक राजेंद्र यादव ने पीएम के नाम पत्र लिखा है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने पत्र में कहा कि आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के अनशन को वीरवार को 29 दिन हो गए हैं। एम्स ऋषिकेश में भर्ती करने के बावजूद वे केवल गंगाजल ही ग्रहण कर रहे हैं। उनके प्राणों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप करते हुए गंगा की उपधाराओं मंदाकिनी, अलकनंदा और पिंडर नदी पर बन रहे बांधों के निर्माण को तुरंत रद्द किया जाए। गंगा जल ग्रहण क्षेत्र के पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील घोषित करके गंगा भक्त परिषद का गठन किया जाए। प्रोफेसर जीडी अग्रवाल का जीवन राष्ट्र का गौरव है वे देश में एक मात्र वैज्ञानिक है जो गंगा की बीमारियों व उसकी चिकित्सा को जानते हैं। जल बिरादरी संयोजक राजेंद्र यादव ने कहा कि हमें कुदरत से खिलवाड़ बंद कर देना चाहिए अन्यथा मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने को गंगा पुत्र कहते है, उनका भी दायित्व है कि वे गंगा मां के सम्मान व अस्तित्व की रक्षा करें। पर्यावरणविद डॉ. रामनिवास ने बताया कि 24 जुलाई को हरिद्वार से दिल्ली गंगा सत्याग्रह मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसके दिल्ली पहुंचने पर देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता और नदी प्रेमी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें