फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में लग रहे बिजली कट, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में लग रहे बिजली कट, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बौंदकलां।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 12 घंटे की अवधि निर्धारित कर रखी है, लेकिन ठंड में लगने वाले बिजली कटों ने अवधि को और कम कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिजली आपूर्ति का समय भी नियमित नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बिजली आने और जाने का समय पता नहीं लग पाता है।
जानकारी के अनुसार 33 केवीए सब डिवीजन पावर सब स्टेशन सांजरवास के अधीन 20 गांव आते हैं। चार अक्तूबर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नया बिजली आपूर्ति शेड्यूल भेजा था। बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार दिन के समय इन गांवों में 12 बजकर 15 मिनट से लेकर एक बजकर 45 मिनट तक डेढ़ घंटा बिजली आपूर्ति की जाएगी। शाम को 6 बजकर 15 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजे तक और रात्रि डेढ़ बजे से सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक कुल 12 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने का प्रावधान इस शेड्यूल में था। 33 केवी सब सब स्टेशन के अधीन गांव बौंदकलां, बौंदखुर्द, रणकोली, निमड़ी, मालकोष, ऊण, सांजरवास, फौगाट, सांवड़, रानीला, अचीना, भागेश्वरी, झींझर, बास, कमोद, जयश्री, मिसरी, मिर्च, लांबा व कोहलावास आते हैं। इन गांवों में सुबह और शाम के समय पर बिजली के कट लग रहे हैं। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति के समय भी फेरबदल होने के कारण ग्रामीणों को पता नहीं चल पाता है कि कब बिजली आएगी और कब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत धर्मल प्लांट में फॉल्ट के चलते लग रहे है बिजली कट : इस बारे में 33 केवीए सब पावर स्टेशन सांजरवास के जेई प्रवीन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से पानीपत धर्मल प्लांट में फॉल्ट आने के कारण ही गंावों में बिजली कट लगाने पड़ रहे है। इसके साथ ही पावर हाउस के सभी फीडर ओवरलोडिड होने के कारण भी कट लगाने पड़ते है। सर्दी में ग्रामीणों द्वारा रूम हीटरों और पानी गर्म करने के लिए रॉड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही बिजली चोरी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें