फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी का निरीक्षण कर खेमका ने राशन डिपो की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी और राशन डिपो का खेमका ने लिया जायजा
विज्ञापन

20 दिन में दूसरी दफा सीनियर आईएएस डॉ. अशोक खेमका ने किया चरखी दादरी जिले का दौरा, मीडिया से बनाई रखी दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. अशोक खेमका ने शनिवार को दादरी की नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के राशन डिपो की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी विजय सिद्प्पा और एसडीएम ओमप्रकाश देवराला भी उनके साथ रहे। निरीक्षण के बाद सीनियर आईएएस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, जिला प्रशासन भी उनके निरीक्षण को रूटीन जांच बता रहा है।
विज्ञापन

सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक खेमका शनिवार को 20 दिन के अंदर दूसरी दफा चरखी दादरी पहुंचे। खेमका दोपहर करीब 12 बजे रेस्ट हाउस परिसर पहुंचे और डीसी विजय कुमार सिद्प्पा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित नई अनाज मंडी पहुंचे। मंडी पहुंचने के बाद उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की और इसके बाद धरातल पर व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कबाड़ी मार्केट समीप स्थित एक राशन डिपो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जांच की। सूत्रों की मानें तो यहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। हालांकि जिला प्रशासन ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की। इसके बाद खेमका करीब साढ़े चार बजे जिले से रवाना हो गए। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी नौ अक्तूबर को डॉ. अशोक खेमका ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने उनके सामने अपनी-अपनी परेशानियां रखी थीं। इस पर खेमका ने इन परेशानियों को सरकार के सामने रखने का आश्वासन फरियादियों को दिया था। शनिवार को भी करीब दो घंटे खेमका और जिला अधिकारियों ने नई अनाज मंडी में गुजारे। हालांकि पहले निरीक्षण की तरह इस बार सीनियर आईएएस ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


फोटो 41
नई अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. अशोक खेमका।
फोटो 42
राशन डिपो पर मशीन की जांच करते डॉ. अशोक खेमका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें