फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय का शुभारंभ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय का शुभारंभ
विज्ञापन

चरखी दादरी।
उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर के पुराने भवन में दूसरे तल पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल व अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय स्थापित होने से जिले में ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला आयोजना, साक्षर भारत मिशन, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि, पंचायती राज जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी ही दादरी में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण स्थापित किया जाएगा। इस सिलसिले में कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनील दलाल ने कहा कि अजय सिंह तोमर जैसे कुशल प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाएं और मजबूत होंगी तथा गांवों की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। इस मौके पर बाढड़ा के एसडीएम सत्यवान मान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता उदयवीर झांझड़िया, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला परियोजना अधिकारी दिनेश शर्मा, संजय, नरेश कुमार, विजेंद्र दहिया, दयाराम उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें