फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा का टारगेट हुआ पूरा फिर भी है सड़कों पर सांडों का बसेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्ट्रे कैटल फ्री अभियान नपा के द्वारा कागजों में पूरा कर लिया गया है, जिसके तहत नपा के द्वारा 420 सांड पकड़ कर नंदीशाला में भेजे गए हैं, लेकिन हकीकत ये है कि शहर की सड़कों पर अभी भी सांडों का बसेरा पूरी तरह से है। शहर में इस समय आलम यह है कि शाम के समय सड़कों से पैदल तो क्या, वाहनों में जाना मुश्किल हो गया है। हर चौक चौराहे पर सांडों के झुंड नजर आते हैं, जिनका कोई पता नहीं कि वो कब किस पर हमला कर दें। सांडों को काबू करने के चक्कर में खुद नपा के कर्मचारी घायल हो चुके हैं। खास बात यह भी है कि अभियान में जुटी नपा की टीम के पास पूरा साजो सामान भी उपलब्ध नहीं है, लेकिन अधिकारियों के आदेश का पालन करने के चक्कर में जान दांव पर लगाकर कर्मचारी कार्य में जुटे हुए हैं।
नपा कर रही है 420 पकड़ने का दावा
पशुपालन विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्ट्रे कैटल फ्री अभियान की शुरुआत में बताया गया था कि शहर में 410 सांड खुले घूम रहे हैं। 31 जुलाई को नपा के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने 420 सांड पकड़ लिए हैं। यानि नपा ने चिह्नित किए गए सांडो से 10 अधिक को नंदीशाला भेज दिया, लेकिन हकीकत में शहर की सड़कें अभी सांडमुक्त नहीं हो पाई, जिसके चलते दावे को शक की निगाह से देखा जा रहा है।
विज्ञापन

टैग लगे सांड भी हैं सड़कों पर
जिन सांडों को नंदीशाला और गोशाला में छोड़ दिया जाता है, उन पर टैग लगा दिया जाता है, जिससे पहचान की जा सके कि सांड नंदीशाला में भेजा जा चुका है। अब टैग लगे सांड भी सड़कों पर दिख रहे हैं, जिसके चलते शहर गोशाला और नंदीशाला प्रबंधनों की तरफ भी नपा के अधिकारी शक की दृष्टि रख रहे हैं।
अब 15 अगस्त की डेडलाइन
जिला प्रशासन के द्वारा स्ट्रे कैटल फ्री अभियान के लिए पहले 31 जून डेडलाइन निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर बाद में 31 जुलाई कर दिया गया, लेकिन जब स्ट्रे कैटल फ्री अभियान पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाया तो प्रशासन ने इसकी डेडलाइन को बढ़ाते हुए 15 अगस्त कर दिया है। अगले 15 दिन में 3 दिन अमित शाह का दौरा होने के कारण सांड पकड़ो अभियान प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

वर्जन
शहर में उन्होंने 420 सांड पकड़ लिए हैं, जबकि पशुपालन विभाग के द्वारा 410 चिह्नित किए गए थे। सांड पकड़ो अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र से सांड शहर में छोड़ दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें दिक्कत आ रही है। अब वे 15 अगस्त तक शहर को सांड मुक्त बना देंगे। टैग लगे सांडों को लेकर गोशाला प्रबंधन गेट खुला रहने का बहाना बता रहे हैं।
- नरेंद्र सैनी, सचिव नपा झज्जर।


- पशुपालन विभाग ने चिह्नित किए थे 410 सांड, नपा का दावा 420 पकड़े
- शहर में अभी भी घूम रहे हैं सैकड़ों सांड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें