फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सिखाए योग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 09
विज्ञापन

बौंदकलां के राजकीय स्कूल में योगाभ्यास करते बच्चे।
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग प्रचारक नवीन परमार ने युवाओं को योग के गुर सिखाए। उन्होंने योगार्थियों को सूर्य नमस्कार, कपाल भाति, अनुलोम विलोम, उजई आदि प्राणायामों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग करने से हमारा शरीर मजबूत बनता है। इससे हमारे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर नवीन परमार ने युवाओं से कहा कि लोगों के मन में लड़कियों के प्रति हीनभावना को खत्म करना ही होगा। हमें लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। इस अवसर पर उनके साथ सह-संयोजक प्रवीन उर्फ अखिल परमार, विनोद परमार, रवि खेड़ी बूरा, हेमू परमार, जितेंद्र पंडित, गुलशन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें