फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोपालदास के समर्थन में की दिल्ली कूच, संसद घेराव कर दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गो भक्तों का धरना जारी, समर्थक संसद का घेराव करने दिल्ली रवाना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
संत गोपालदास के ‘गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन’ के समर्थन में दादरी एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा गो भक्तों का धरना रविवार को भी जारी रहा। संत के समर्थन में रविवार सुबह सात बजे गो भक्तों का जत्था संसद का घेराव करने के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर पार्षदों सहित सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और अधिवक्ता भी रविवार को धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

दादरी लघु सचिवालय में गो हित और संत गोपालदास के समर्थन में धरना 14वें दिन भी जारी रहा। रविवार को पार्षद कुलदीप गांधी के साथ पार्षद आनंद महराणा, पार्षद रोहित कुमार, पार्षद जयसिंह, पार्षद दिनेश, पार्षद रामकुमार आर्य, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, माया देवी, शांति देवी, अंजू देवी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम एडवोकेट अनशन पर बैठे। पार्षद कुलदीप गांधी ने कहा कि संत गोपालदास द्वारा चलाए जा रहे गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन को पूरे प्रदेश और देश के अन्य राज्यों से समर्थन मिल रहा है। रविवार को सुबह विभिन्न संगठनों और क्षेत्र के लोग सुबह सात बजे दादरी धरना स्थल से चलकर दिल्ली जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें