फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ से अमरनाथ यात्रा के लिए 60 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Thu, 16 Apr 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में एक सीएससी सेंटर पर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यात्रा के लिए बहादुरगढ़ से अब तक करीब 60 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिनों से लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां प्रतिदिन लगभग 15 लोग अपना मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के चलते नागरिक अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनय देशवाल ने बताया कि अब तक करीब 60 लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाए हैं।
आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। जटवाड़ा निवासी नरेंद्र राठी पिछले कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी उन्होंने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने अपना मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

राठी ने बताया कि उनके साथ बहादुरगढ़ से हर साल 10 से 15 श्रद्धालुओं का एक समूह बनाकर यात्रा पर जाता है और बाबा बर्फानी के दर्शन करता है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा आस्था और विश्वास का प्रतीक है जिसमें शामिल होकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें