-फोटो 62 : बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। करवाचौथ से शुरू हुए और भैया दूज तक त्योहारी सीजन में बहादुरगढ में 60 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। इसमें ऑटोमोबाइल, आभूषण, कपड़े, मिठाई, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामान के अलावा मोबाइल फोन आदि वस्तुओं की खरीदारी हुई। इससे व्यापारी वर्ग गदगद है। अब 2 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
शादियों के सीजन की भी व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों में रौनक बरकरार है। बहादुरगढ़ में धनतेरस और दिवाली पर 400 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें विभिन्न शोरूम से 120 कारें और 280 दुपहिया वाहन शामिल हैं। वहीं दिवाली पर सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
बहादुरगढ़ में कुल 20 करोड़ के कारोबार का अनुमान जताया गया है। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने त्योहारी सीजन में जमकर खरीदारी की। इसका सीधा फायदा व्यापारियों को हुआ। अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी कर ली है।
खाद्य पदार्थों की हुई ऑफ लाइन व ऑनलाइन डिलिवरी
भैया दूज पर बाजार में खाद्य, फल, सब्जी और अन्य उपयोगी वस्तुओं की ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से डिलिवरी दी गई। त्योहार पर लोगों ने खूब ऑर्डर किए। पहली बार बड़ी संख्या में लोगों ने मिष्ठान के भी ऑनलाइन ऑर्डर दिए। मिठाई विक्रेता संदीप कुमार ने बताया कि इस बार त्योहारी सीजन में मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री रही। इसमें सबसे अधिक काजू की बर्फी खरीदी गई।
सामान
बिक्री
ऑटो मोबाइल
18 करोड़
आभूषण
20 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक आइटम
8 करोड़
कपड़ा, मिठाई
4 करोड़
बर्तन, फुटवियर
10 करोड़
यह आंकड़े कारोबारियों के अनुसार दिए गए हैं।