फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में 5707 हेल्थ वर्कर्स को दी जाएगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से अब कोविड वैक्सिनेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। केेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से की गई घोषणा के बाद लोगों में खुशी है, वहीं वर्करों ने भी इसे बेहतर कदम बताया है। विभाग की तरफ से कोविड वैक्सिनेशन प्रक्रिया के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन की ओर से जिला टास्क फोर्स का गठन करते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले के 5707 हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीन दी जाएगी, क्योंकि वे लोग निरंतर कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस, ट्रांसपोर्टेशन, सफाई कर्मचारी या वे शख्स जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड से लड़ रहे हैं, उनको वैक्सीन दी जाएगी। उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक ने कोविड-19 के वैक्सिनेशन के बारे में बताया कि कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में जिले में विभिन्न चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों पर 5707 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दो डोज (28 दिन के अंतराल पर) दी जाएगी। इस संबंध में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का डॉटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इसके पश्चात जिले में तैनात सभी स्वास्थ्य संस्थानों के इंचार्ज डॉक्टरों की जिला व खंड स्तर ट्रेनिंग भी करवाई गई।
उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर वैक्सीन का उचित तापमान पर भंडारण सुनिश्चित करने करने के लिए आइएलआर और डीप फ्रीजर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस संबंध में कोल्ड चैन हैंडलर की ट्रेनिंग का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण होने के पश्चात लाभार्थियों को अगले 30 मिनट के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा जाएगा, ताकि किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव को अच्छे से तुरंत मैनेज किया जा सके।
विज्ञापन

प्रतिक्रिया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा देशभर में कोरोना वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण के एलान से लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है। इससे कोरोना वायरस के खिलाफ जंग और ज्यादा मजबूत होगी।
- जगदीप ओल्याण, फार्मेसी ऑफिसर।
स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन शुरुआत में लगाने की घोषणा काफी सराहनीय है, क्योंकि इन्हीं लोग कोरोना वायरस के संक्रमण का सबसे ज्यादा वह रहता है।
- संदीप जांगड़ा, अर्श कांउसलर।
- स्वास्थ्यकर्मी के बाद फ्रंट लाइनकर्मी को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्यमंत्री इस घोषणा से कोरोना वायरस से लड़ने वाली अहम कड़ी मजबूत होगी।
- डॉ. अरुणा संगवान, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
स्वास्थ्यमंत्री द्वारा मुफ्त टीकाकरण की घोषणा के बाद देश में किसी तरह की कोई अफवाह की गुंजाइश नहीं बचती। लोगों को समय पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा, देश कोरोना के खिलाफ जंग जीत जाएगा।
- डॉ. मुरारी लाल, शिशु रोग विशेषज्ञ।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के साथ लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करेंगे। सरकार की यह अच्छी पहल है।
- बलजीत सिंह, एसआई।
इस समय देश कोरोना के संकट से जूझ रहा है। वैक्सीन आने से लोगों को कोरोना से जीत मिलेगी। वहीं सरकार ने इसे लोगों को मुफ्त लगाने की घोषणा और बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, एसआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें