फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 परीक्षा केंद्रों में 3473 अभ्यार्थियों ने दिया एचटेट

विज्ञापन
परीक्षार्थी के हाथ सैनेटाइज कराता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा(एचटेट) लेवल-3 पीजीटी शनिवार को व्यवस्थित ढंग से हुई। जिले में 17 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर बाद सत्र में लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा में निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। डीसी जितेंद्र कुमार और एसपी राजेश दुग्गल ने नकल रहित परीक्षा के संचालन व्यवस्था को देखने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। जिले में कुल 3837 में से 3473 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

डीसी जितेंद्र कुमार ने एसपी दुग्गल के साथ एचटेट लेवल-3 की परीक्षा के दौरान झज्जर शहर के डीएच लारेंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आरईडी स्कूल झज्जर, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 9, एचआर ग्रीन फील्ड, मॉडल स्कूल दिल्ली रोड, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन झज्जर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्हाेंने मौके पर ही संबंधित केंद्र अधीक्षकों, नोडल अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए कहा। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सात परीक्षा केंद्र झज्जर और 10 परीक्षा केंद्र बहादुरगढ़ में हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को नकल रहित परीक्षा कराते हुए एचटेट लेवल-3 की प्रक्रिया संपन्न हुई है।
वहीं रविवार को सुबह व सायंकालीन सत्र में लेवल-2 और एक का परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर साढे 12 बजे तक एचटेट लेवल-2 टीजीटी और सायंकालीन सत्र में एचटेट लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा होगी। परीक्षाओं के व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर बोर्ड और प्रशासनिक स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं, जोकि परीक्षा केंद्र की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। बिना आईडी कार्ड किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

आज 8698 परीक्षार्थी देंगे लेवल-2 और 1 की परीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मप्रकाश राणा ने बताया कि रविवार सुबह सत्र में आयोजित होने वाली एचटेट लेवल-2 टीजीटी परीक्षा में जिले में कुल 5037 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनमें 3895 महिला और 1142 पुरुष परीक्षार्थी शामिल हैं। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 पीआरटी में कुल 3661 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 2821 महिला और 840 पुरुष परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें