फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कोरोना से जंग जीत रहे मासूम, 569 आए थे चपेट में, सभी ने दी मात  

Thu, 20 May 2021 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) 

सार

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों में रोग रोधक क्षमता अधिक होती है। इस वजह से वे जल्द ठीक हो जाते हैं। अन्य कोई बड़ी बीमारी हो तो अलग बात है, लेकिन सामान्य बीमारी होने पर छोटे बच्चे जल्द ठीक हो जाते हैं। लेकिन कोरोना को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
बच्चों में कोरोना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की पहली लहर हो या दूसरी, मासूमों में रोगरोधक क्षमता के सामने हार रही है। झज्जर में अब तक 569 मासूम कोरोना संक्रमित हुए थे। ये सभी मासूम कोरोना की जंग जीत चुके हैं। हालांकि आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। जो बच्चों पर सबसे अधिक प्रभाव डालने वाली बताई जा रही है। जिले में एक माह से 12 साल तक के सभी बच्चे कोरोना को मात दे चुके हैं।  

विज्ञापन


अभिभावकों को इस समय सबसे अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। अभिभावकों को इस समय अपने साथ-साथ बच्चों के प्रति अधिक सावधान रहें। क्योंकि बच्चों को इतनी समझ नहीं होती कि वे किस चीज को छुएं और किसे नहीं।


छोटे बच्चों का ध्यान रखना जरूरी
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मुरारी लाल का कहना है कि कोरोना काल में छोटे बच्चों का ध्यान रखना अत्याधिक जरूरी है। क्योंकि छोटे बच्चे शरारती व जिद्दी होते हैं। वे किसी भी चीज को छू सकते हैं। कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक हो सकती है। इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। झज्जर के सामान्य अस्पताल में बच्चों के इलाज के इलाज के लिए सुविधाएं ठीक हैं।

जिले 569 बच्चे कोरोना संक्रमित अवश्य हुए हैं। किसी भी बच्चे के अब तक कोरोना संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई है। सभी बच्चे कोरोना की जंग जीत चुके हैं। - डॉ संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें