फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 52वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय भारतीय शैली कुश्ती सातारा में 20 से

Thu, 23 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : कुश्ती प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (भारत) के तत्वावधान में तथा महाराष्ट्र राज्य भारतीय शैली कुश्ती संघ के सहयोग से पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता हिंद केसरी 2024-25 और 52वीं वरिष्ठ राष्ट्रीय भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता आगामी 20 से 23 नवंबर तक सातारा (महाराष्ट्र) में होगी।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने वाले हरियाणा के पहलवानों की चयन प्रक्रिया 9 नवंबर को शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह खेल परिसर में होगी। भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय महासचिव गौरव रोशन लाल तथा हरियाणा प्रदेश महासचिव लीलू पहलवान (लाडपुर अखाड़ा) ने यह जानकारी दी।
तीनों ने बताया कि चयन प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी ही हरियाणा की तरफ से सातारा में होने वाली इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों ने सभी पहलवानों, अखाड़ा संचालकों और खलीफाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

हिंद केसरी 2024-25 प्रतियोगिता क्रीड़ा सम्राट साहेबराव पवार (भाऊ) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राजेश्वर प्रतिष्ठान, सातारा द्वारा आयोजित की जा रही है। भारतीय कुश्ती के इतिहास में पहली बार इतने भव्य पुरस्कार रखे गए हैं।
विजेताओं को थार गाड़ी, ट्रैक्टर, कार, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटर, चांदी का गुर्ज और लाखों रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसमें पुरुष वर्ग में हिंद केसरी (85 से 140 किलोग्राम) प्रथम पुरस्कार थार गाड़ी व चांदी का गुर्ज, द्वितीय ट्रैक्टर, तृतीय पुरस्कार बुलेट मोटरसाइकिल, चतुर्थ पुरस्कार हीरो मोटरसाइकिल होगी।
राष्ट्रीय स्पर्धा (55 से 85 किलोग्राम) प्रथम इनाम हीरो मोटरसाइकिल, द्वितीय इनाम 50 हजार रुपये, तृतीय इनाम 20 हजार रुपये (दो पुरस्कार) रखे गए हैं। इसी प्रकार महिला वर्ग में हिंद केसरी (65 से 90 किलोग्राम) में प्रथम पुरस्कार आल्टो कार व चांदी का गुर्ज, द्वितीय एक्टिवा स्कूटर, तृतीय 50 हजार रुपये, चतुर्थ 25 हजार रुपये रखा गया है।
राष्ट्रीय महिला स्पर्धा (48, 52, 56, 62 किलोग्राम) प्रथम इनाम एक्टिवा स्कूटर, द्वितीय इनाम 50 हजार, तृतीय इनाम 20 हजार रुपये (दो पुरस्कार) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें