फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंस्पायर अवॉर्ड में 52 विद्यार्थी चयनित, अब राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना का परिणाम जारी कर दिया है। प्रदेश के 1249 विद्यार्थियों के सुझाव (आइडिया) का चयन किया गया है जिसमें 52 विद्यार्थी जिले के शामिल हैं। विभाग की ओर से कक्षा छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए थे।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को प्रदेश के 1249 विद्यार्थियों के सुझाव अच्छे लगे। अब विभाग की तरफ से इन विद्यार्थियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि जारी की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने सुझाव पर मॉडल बनाना है। इसके बाद जिलास्तर, प्रदेशस्तर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
राष्ट्रीयस्तर पर चयनित विद्यार्थी को जापान जाने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं कक्षा तक के 2 हजार विद्यार्थियों ने अपने मौलिक विचारों और नवपरिवर्तनों के नए सुझाव ऑनलाइन भेजे थे। इनमें एक स्कूल पांच सुझाव भेज सकता था।
विज्ञापन

राष्ट्रीयस्तर पर श्रेष्ठ 60 सुझावों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

वर्जन
इंस्पायर अवॉर्ड योजना का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रदेश भर से 1249 विद्यार्थियों के सुझाव का चयन हुआ जिसमें 52 जिले के विद्यार्थी हैं। अब इनके खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि जारी होगी जिनके जरिये मॉडल तैयार करेंगे। उनका प्रदर्शन जिला, राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर होगा।
विज्ञापन

जसबीर दलाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें