फोटो नंबर 75: हिमांशु कौशिक (फाइल फोटो)।
बादली। दिल्ली कटरा एक्सप्रेस वे पर चलती स्विफ्ट गाड़ी का टायर फटने से वीरवार को सेना जवान हिमांशु कौशिक (24) की मौत हो गई। वह बहादुरगढ़ के गांव देशलपुर गांव का रहने वाले थे और गंगानगर में तैनात थे। अंबाला से दिल्ली सेना के काम से जा रहे थे तो जसौर खेड़ी गांव के पास हादसा हो गया।
हिमांशु कौशिक का अंतिम संस्कार गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वह सेना में फुटबॉल खिलाड़ी के तौर पर भर्ती हुए थे और अभी अविवाहित थे। हिमांशु फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे हिमांशु ने कुछ दिन पहले ही घर आने की बात कही थी।
गांव में उनका पार्थिव शरीर पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार में आसपास के ग्रामीणों सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।