05jjrp01- रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल पदाधिकारी। स्रोत : संघ
- फोटो : Archive
झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की ओर से सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में आयोजित कैंप में 52 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट दर्ज किए गए। संघ ने निर्णय लिया कि बीमार और असहाय पेंशनर्स के घर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में मदद की जाएगी, ताकि उन्हें कैंप तक न आना पड़े।
कैंप में खजाना अधिकारी इंद्रजीत, अधीक्षक रमेश कुमार, पेंशन डीलिंग से जुड़े दीपक कुमार और जगदीश अहलावत ने पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट और खजाना संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान रमेश जाखड़ ने की, जबकि संचालन महासचिव राजबीर राहड़ ने किया।
बैठक में 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों और संगठन के सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। इसके अलावा 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूरी होने पर क्रमशः 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और विभागों में पेंशनर्स के लिए अलग सिंगल विंडो काउंटर की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर दिलबाग सिंह दलाल, बलबीर सिंह पंघाल, बलबीर सिंह यादव, दिलीप रावत, विष्णु जांगड़ा, जयपाल गुढ़ा और रामेश्वर बिरधाना मौजूद रहे।