फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर करें सुरक्षा के विशेष प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष तथा भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। रविवार को एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस द्वारा थाना स्तर तथा विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर भी फ्लैग मार्च निकाले गए। सुरक्षा के मद्देनजर आपसी सामाजिक भाईचारा व सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा शहर एवं देहात के मौजिज, वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिकों से लगातार संपर्क करने के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। एसएसपी ने बताया कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों बहादुरगढ़, बादली, झज्जर तथा बेरी में मौजूदा परिस्थितियों तथा मतदान केंद्र व संबंधित एरिया के अतीत को मद्देनजर रखते हुए मतदान केंद्रों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की सूची में शामिल किया गया है। चिह्नित किए गए अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से जो भी कोई कमी है उसे तुरंत दूर किया जाए। किसी भी मतदान केंद्र पर किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। बूथों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने मतदान केंद्र के मुख्य द्वार सहित खिड़की दरवाजों के संबंध में भी आवश्यक हिदायतें दी।
विज्ञापन


संदिग्ध वाहनों पर रहेगी विशेष नजर
संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों पर नजर रखते हुए गहनता से जांच करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अनेक वांछित, अति वांछित दोषियों को काबू करने में झज्जर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अवैध हथियार व नशीले पदार्थों को पकड़ने तथा नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। फ्लाइंग स्क्वाड व सर्विलांस की टीमों सहित पुलिस की अन्य टीमों द्वारा भी प्रभावी रूप से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें