झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सरसों की खरीद के लिये काटे गए टोकन बदलवाने की मांग को लेकर किसानों ने शहर के राव तुलाराम चौक पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को किसानों ने बताया कि पहल खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से सरसों की खरीद की जा रही थी। लेकिन अब फिर से हैफेड की तरफ से खरीद की जाने लगी है। लेकिन उनके टोकन खाद्य आपूर्ति विभाग के बने हुए हैं। जब वे मार्केट कमेटी के सचिव के पास गए तो उन्होंने टोकन बदलने से इंकार कर दिया। इस मामले से आक्रोशित किसानों ने राव तुला राम चौक पर पहुंच कर जाम लगा दिया।
किसानों ने कहा कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन समस्या को कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों की तरफ से जाम लगाए जाने के बाद मार्केट कमेटी के सचिव को मौके पर बुलाया गया और मामले का समाधान करने के लिए कहा गया। सचिव ने किसानों को सोमवार को मामले का समाधान करने के लिए कहा है। उनके आश्वासन के बाद ही किसानों ने जाम खोला। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। जाम खोले जाने के बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया। गया
वर्जन
किसानों ने सरसों खरीद को लेकर आ रही समस्या को लेकर जाम लगा दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई गई थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी पुलिस थाना शहर, झज्जर।