फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 क्विंटल से अधिक सरसों बेचने वाले किसानों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 14,979 किसानों की तीन लाख 39 हजार 640 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। लेकिन बुधवार को किसी भी अनाज मंडी में सरसों की खरीद नहीं की गई। वहीं किसानों की तरफ से सरसों बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अभी भी रजिस्ट्रेशन का करवाया जा रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी हर गांव के किसानों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। 100 क्विंटल से अधिक सरसों बेचने वाले किसानों की पटवारियों और तहसीलदारों द्वारा स्क्रीनिंग करवाई जा रही है कि उन किसानों ने वास्तव में इतनी सरसों बोई हुई हैै या इसमें कोई घालमेल है। क्योंकि जिले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 27 हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की गई थी। जबकि करीब 45 हजार हेक्टेयर भूमि से अधिक सरसों के लिए किसान रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस मामले को देखते हुए घालमेल नजर आ रहा है। उपायुक्त की तरफ से राजस्व विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच करवाई जा रही है। क्योंकि कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब एक लाख 60 हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है। इस बार करीब एक लाख पांच हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं, करीब 27 हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों, बाकी भूमि में चना, गन्ना, जौ, पशुचारा और सब्जियों की खेती की जाती हैै तो इतनी सरसों किसानों ने कहां बोई हुई थी? यह एक जांच का विषय है। सरकार के नियमानुसार आठ क्विंटल सरसों प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी जा रही है।
विज्ञापन


2498 किसानों ने बेचा 81,317 एमटी गेहूं
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक और खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। आठ अनाज मंडियों में 2498 किसानों 81,317 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। लेकिन उठान कार्य काफी धीमा चल रहा है। करीब 20 हजार एमटी गेहूं का उठान हो पाया है और करीब 61 हजार क्विंटल गेहूं अनाज मंडियों में पड़ा है। इसके अलावा आठों अनाज मंडियों में करीब एक लाख क्विंटल गेहूं बिना खरीदा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों में अधिक सरसों बेचने वाले किसानों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसके लिए पटवारियों और तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है।
संजय जून, उपायुक्त, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें