फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के रोड शो को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 30 मार्च को बहादुरगढ़ शहर में रोड शो करेंगे। इसी रोड शो को लेकर विधायक नरेश कौशिक ने रविवार को रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें रोड शो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद 3 बजे शहर में रेलवे स्टेशन के पास से रोड शो आरंभ होगा और उसके बाद सीएम हलकावासियों के साथ रेलवे रोड, लाल चौक, मुख्य बाजार, सुभाष चौक, गांधी चौक होते हुए किला मोहल्ला तक पहुंचेंगे। बैठक में विधायक ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोड शो शहर के साथ ही रोहतक लोकसभा क्षेत्र व प्रदेश सहित पूरे देश में भाजपा का सशक्त रोड शो साबित होगा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, कर्मवीर यादव, महेश कुमार, दिनेश शेखावत, युद्धवीर भारद्वाज, राजपाल शर्मा, धर्मवीर वर्मा, अलबेल पहलवान, राजेश गोयल, अशोक शर्मा, सचेत कुमार, धर्म गौतम, सुरेंद्र शर्मा, आदेश डबास, परमिंद्र जांगड़ा, रेणु खैरपुर, कमलेश बाल्याण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक पोस्ट नमो के नाम किया लांच
विधायक नरेश कौशिक ने भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, आईटी सेल लोकसभा प्रभारी दीपक राज्याण, सह संयोजक विकास नांदल, बहादुरगढ़ आईटी सेल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र के साथ एक पोस्ट नमो के नाम को लांच किया। विधायक कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया के साथ अब देशवासियों को जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तक अपनी राय व सुझाव अब देशवासी सोशल मीडिया से भी दे सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपडेट फीडबैक प्रतिदिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें