जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचा
चरखी दादरी। जिले में पिछले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने पर सर्दी थोड़ी कम हुई है। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे।
मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। पिछले तीन-चार रोज से न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री बना हुआ था। मंगलवार को मौसम में फिर बदलाव आया और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया। जिले का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। इससे मौसम में ठंड कम हुई है। दिनभर मौसम साफ बना रहा। सुबह के समय धुंध का भी इतना प्रकोप नहीं रहा। दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को ठंड से काफी राहत जरूर मिली।