फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के जर्जर तार टूटे, कई देर तक उठती रही चिंगारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-रोहतक रोड पर बिजली के जर्जर तार टूटे,
विज्ञापन

काफी देर तक उठती रही चिंगारियां, नहीं पहुंचे विभाग के कर्मचारी
बहादुरगढ़।
दिल्ली-रोहतक रोड पर छोटूराम धर्मशाला के सामने वीरवार की दोपहर को बिजली के जर्जर तार टूट कर सड़क पर लटक गए। जहां पर तार टूटे, वहां गाड़ियों की रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान एक युवक को करंट भी लगा। दुकानदारों ने बिजली निगम को इसकी सूचना दी, लेकिन काफी देर तक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, इससे दुकानदारों में रोष है। बिजली तार टूटने के चलते काफी देर तक आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र सांगवान के क्लीनिक के नजदीक वीरवार की दोपहर को बिजली के तार टूट कर लटक गए। इस दौरान हवा के झोंकों के साथ तार टकराने से चिंगारी उठती रही। यही नहीं बिजली सप्लाई भी फेस टू फेस हो गई। गाड़ी रिपेयरिंग का कार्य कर रहे संटी राठी ने बताया कि कई बार यहां पर तार टूट चुके हैं। निगम की ओर से अस्थायी व्यवस्था की जा रही है। अन्य दुकानदारों जयदेव, बल्ली, सुनील बल्हारा के अलावा डॉ. योगेंद्र सांगवान ने बताया कि हर बार काम चलाऊं व्यवस्था कर निगम कर्मी अपने काम से पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि जहां पर अक्सर तार टूट कर गिरते हैं, वहां मार्ग काफी व्यस्त रहता है। यहां से लोगों का आवागमन बना रहता है। यही नहीं क्लीनिक पर भी बच्चों को इलाज के लिए अभिभावक लेकर आते हैं। जिससे उनके साथ भी हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से पुराने कोर्ट मोड़ से लेकर उनकी दुकानों के आगे तक पुरानी जर्जर तारों को बदलने की मांग की है, ताकि कोई करंट की चपेट में न आए। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता अजय सिंह रोहा से भी दुकानदारों ने शिकायत की और उक्त समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें